फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Land measurement of Ramlila ground and mausoleum

Deoria News: रामलीला मैदान और मजार की भूमि पैमाइश

Wed, 03 Dec 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Land measurement of Ramlila ground and mausoleum
लार। नगर के रामलीला मैदान और मजार की भूमि का एसडीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश की। चिह्नांकन कर रामलीला कमेटी की भूमि का रकबा निर्धारित कर दिया है। अब कमेटी के बताए गए स्थान पर गेट लगेगा।
विज्ञापन


नगर के कोइरी टोला वार्ड में रामलीला मैदान में चारदीवारी है। उसी के बगल में एक मजार है। जानकारी के मुताबिक रामलीला कमेटी चहारदीवारी में एक गेट लगवाने की तैयारी कर रही थी। इसकी भनक लगने पर मजार पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। रामलीला कमेटी का दावा है कि संबंधित भूमि रामलीला मैदान कमेटी की ही है। वहीं मजार के खादिम का कहना है कि मजार की जमीन मानक से कम है। गेट लगने से समस्या हो सकती है। इसकी रिपोर्ट गोपनीय विभाग ने अधिकारियों को दी थी।
विज्ञापन

इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम दिशा श्रीवास्तव सोमवार को मातहतों के साथ पहुंच मौके का निरीक्षण किया। साथ ही भूमि की पैमाइश कराने की बात कही। इसी क्रम में दोपहर बाद राजस्व विभाग की टीम रामलीला मैदान पहुंची। दोनों पक्षों की मौजूदगी में पैमाइश शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों चली पैमाइश के बाद राजस्व विभाग की गठित टीम ने रामलीला मैदान की भूमि का चिह्नांकन कर कमेटी को सूचित कर दिया। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि पैमाइश के बाद रामलीला मैदान की भूमि चिह्नित कर दी गई है। अब रामलीला कमेटी स्वतंत्र रूप से वहां काम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed