{"_id":"65736876e0982aa3fb0362a4","slug":"land-mafia-captures-havildars-land-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-14632-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हवलदार की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, बाउंड्री तोड़ कर दी प्लाटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हवलदार की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, बाउंड्री तोड़ कर दी प्लाटिंग
Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन एक दूसरे का बता रहे मामला, जान से मारने की मिल रही धमकी
जम्मू कश्मीर बार्डर पर हवलदार की है तैनाती, अफसरों का चक्कर लगा रही पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सलेमपुर नगर में भू-माफिया की सक्रियता बढ़ गई है। भू-माफिया ने आर्मी में हवलदार की बाउंड्री तोड़कर प्लाटिंग कर कर रास्ता बना दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर हवलदार की पत्नी पहुंची तो प्लाटिंग करने वाले जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने लगे। आरोप है कि महिला ने जमीन देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने सीएम और डीएम से इसकी शिकायत की है।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के महदहा बाग गांव निवासी बीना यादव के पति बजरंग यादव आर्मी में हवलदार हैं। जम्मू कश्मीर के बार्डर पर उनकी तैनाती है। कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने सलेमपुर नगर के सुगही वार्ड में बापू स्कूल के पीछे हवलदार ने एक कट्टा जमीन बैनामा कराने के बाद बाउंड्री करा दिया। बजरंग यादव का परिवार लखनऊ में रहता है। इस बीच बजरंग की पत्नी बीना यादव गांव आई थीं। वह परिवार के सदस्यों के साथ जमीन देखने गई।
पता चला कि प्लाट की बाउंड्री तोड़कर सड़क बना दिया गया है और आस-पास प्लाटिंग कर जमीनों को बेच दिया गया है। मौके पर जमीन आधे से भी कम बची है। आस-पास के लोगों ने बताया कि जिसने प्लाटिंग कर जमीन बेची है। उसने ही बाउंड्री तोड़कर रास्ता बनाया है। जमीन की प्लाटिंग करने वाले युवक तक बात पहुंची तो उसने हवलदार की पत्नी से संपर्क किया और कहा कि जमीन किसी काम की नहीं है, औने-पौने रेट पर जमीन बेच दो।
विज्ञापन
आरोप है कि हवलदार की पत्नी बीना यादव ने जमीन बेचने से मना किया तो जान से मारने और इकलौते बेटे का अपहरण कराने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत तहसील दिवस और कोतवाली पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस, राजस्व और लेखपाल, पुलिस का मामला बताकर बीस दिनों से दौड़ा रही है। बीना यादव ने सीएम पोर्टल और डीएम से मिलकर इसकी शिकायत की है। सलेमपुर एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि अगर हवलदार की जमीन पर कोई कब्जा है या रास्ता जबरन बनवा लिया है। तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर शिकायत आई होगी तो न्याय दिलाया जाएगा।