फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Land is a hurdle in the construction of the second overbridge on Gorakhpur Road.

Deoria News: गोरखपुर रोड पर दूसरे ओवरब्रिज के निर्माण में जमीन का रोड़ा

Wed, 25 Mar 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Land is a hurdle in the construction of the second overbridge on Gorakhpur Road.
पुल के बगल में ​स्थित मकान।
देवरिया। सलेमपुर-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवरिया कस्बे में बिना दूसरा ओवरब्रिज बनाए ही फोरलेन चालू कर दिया गया था। अब जब दूसरे ओवरब्रिज के लिए प्रस्ताव भेजा गया है तो वहां जगह की दिक्कत आड़े आ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, सड़क चौड़ीकरण के समय हुई तोड़फोड़ के बाद सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने नए मकान बनवाए हैं। अब ओवरब्रिज निर्माण के लिए फिर से घरों को तोड़ना पड़ेगा तो लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए एनएच के अधिकारियों को पत्र भेजा था। इसके बाद अब जमीन की तलाश शुरू हुई है। अगले महीने इसके लिए एक विशेष टीम सर्वे करने आएगी। इस ओवरब्रिज के साथ ही गोरखपुर के चौरीचौरा में बनने वाले ओवरब्रिज के लिए भी सर्वे होगा।
विज्ञापन

शहर के बीच में है जगह की दिक्कत : देवरिया शहर में के पुरवा तिराहे तक तो सड़क फोरलेन है, लेकिन वहां से ओवरब्रिज तक सड़क की चौड़ाई कम है। ओवरब्रिज के पूरब से कसया रोड का बाईपास है। आगे मस्जिद, मंदिर और नाले के दूसरी तरफ 20 से अधिक मकान हैं, जो वर्तमान ओवरब्रिज के नजदीक है। यहां नया ओवरब्रिज बनाने के लिए इन मकानों का अगला हिस्सा तो तोड़ना ही होगा, पुरावा तिराहे से आने वाले सड़क और कसया बाईपास के लिए भी अलग से जमीन अधिग्रहित करनी होगी। वहीं सड़क के पश्चिम तरफ से नया ओवरब्रिज बनाने पर सबसे अधिक हिस्सा कांशीराम आवासीय काॅलोनी का तोड़ना होगा। आगे इस रोड पर सभी सर्विस लेन है, जिसके लिए बीएसएनएल दफ्तर और अगल-बगल के मकानों को तोड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed