फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lal Kartikeya of Bankata will play in UPL organized by UPCA

Deoria News: यूपीसीए की ओर से आयोजित यूपीएल में खेलेगा बनकटा का लाल कार्तिकेय

Mon, 21 Aug 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lal Kartikeya of Bankata will play in UPL organized by UPCA
यूपीसीए की ओर आयोजित उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग क्रिकेट में खेलेंगे कार्तिकेय सिंह।
भाटपाररानी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग जल्द ही शुरू होगी। इसमें प्रदेश के करीब 120 खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस लीग के छह टीमों में एक गोरखपुर लायंस से जनपद के बनकटा ब्लाॅक के ग्राम बंकुल निवासी कार्तिकेय सिंह भी खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन

कार्तिकेय के पिता डॉ.ओपी सिंह किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ में प्रोफेसर हैं। दादा बाबू अनिरुद्ध सिंह का सपना था कि नाती बड़े खिलाड़ी के रूप में क्षेत्र, जनपद ,प्रदेश व देश का नाम रोशन करे। कार्तिकेय ने भी दादा के सपने को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है और मेहनत और जज्बे के दम पर क्रिकेट में ही कॅरियर बनाने की ठान ली। अब उनका चयन इस लीग के लिए गोरखपुर लायंस टीम से हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी, क्षेत्रीय सांसद रविंद्र कुशवाहा, क्षेत्रीय विधायक सभा कुवर, वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव यादव आदि ने इस उपलब्धि पर कार्तिकेय को प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन

--------
आईपीएल में खेलने वाले नीतिश राणा भी होंगे आकर्षण
देवरिया क्रिकेट क्लब के सीनियर खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक नीरज वाजपेई ने सोमवार को बताया कि यूपीसीए की ओर से टी-20 क्रिकेट लीग की शुुरुआत अगस्त के अंत में या सितंबर की शुरुआत से प्रारंभ होने की उम्मीद है। इसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें हैं, जिसमें कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, मेरठ व नोएडा शामिल हैं। इसमें सबसे महंगी टीम कानपुर की हैं। इसमें तीन ग्रेड ए, बी व सी में खिलाड़ियों की बोली लगी है। इसमें कानपुर टीम की ओर से आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खेलने वाले उनके कप्तान नितीश राणा भी खेलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed