फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lady made hangama for loan in bank

लोन के लिए बैंक आई महिला ने किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 11 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
lady made hangama for loan in bank
लोन के लिए बैंक आई महिला ने किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। एसबीआई रामपुर कारखाना ब्रांच पर मंगलवार को लोन के लिए अपने भाई के साथ पहुंची महिला ने हंगामा किया। पात्र नहीं होने के चलते फील्ड ऑफिसर ने ऋण मंजूर करने से मना कर दिया। महिला के हंगामे को देख शाखा प्रबंधक को पुलिस बुलानी पड़ी। बताया जा रहा है कि फील्ड ऑफिसर ने ऋण के लिए जरूरी कागजात मांगे। महिला स्कूटी पर ऋण लेने की बात करती रही। जबकि फील्ड ऑफिसर में बाइक पर लोन नहीं देने की बात कहीं। फील्ड ऑफिसर ने बैंक के गार्ड को बुलाया। हंगामा बढ़ता देख शाखा प्रबंधक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोप है कि हंगामा कर रही महिला ने एक महिला कांस्टेबल के साथ भी अभद्रता करने की । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे। शाखा प्रबंधक नीरज कुमार यादव ने बताया कि महिला की ओर से गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली गई, इसलिए उनके खिलाफ तहरीर नहीं दी गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि हंगामे की सूचना पर सिपाहियों को बैंक भेजा गया था। दोनों पक्ष ने आपसी बातचीत से मामले को सुलझा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed