{"_id":"60fc59aa8ebc3e581b337799","slug":"lady-died-in-poverty-salempur-news-gkp4030848185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहरियां गांव में गरीब महिला की मौत, ग्रामीणों ने चंदा लगाकर किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहरियां गांव में गरीब महिला की मौत, ग्रामीणों ने चंदा लगाकर किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

मईल। भागलपुर ब्लॉक के गोहरियां गांव में गरीब महिला की शनिवार दोपहर मौत हो गई। चंदा लगाकर गांव के लोगों ने अंतिम संस्कार किया। लोगों का कहना है कि कई दिनों से उसके घर चूल्हा नहीं जला था।
गोहरियां गाव निवासी राम आधार प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी संजू देवी के घर कई दिनों से चूल्हा नहीं जला। इसके चलते वह बीमार हो गई। रुपये नहीं होने से उसका उपचार नहीं हो सका। शनिवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। उसके पास न तो राशन कार्ड था न ही कोई सरकारी सहयोग मिलता था। इसके पास मात्र चार कट्ठा जमीन थी जो कई वर्ष से बंधक है। महिला का पति मुंबई में पिछले चार वर्ष से मजदूरी करता है। लेकिन न घर पैसा भेजता न आता है। संजू देवी किसी तरह मजदूरी कर अपने चार नाबालिग बेटियों का पालन-पोषण करती थी। कोरोना काल में मजदूरी न करने के कारण रोटी के लाले पड़ गए थे। इस समय उसके घर में एक किलों भी रासन नहीं है। उसकी बेटी करिश्मा (15), करिना (13) पायल (11) किरन (7) रोएजा रही थी। इस संबंध में बीडीओ मीना सिंह ने बताया कि सूचना पर तत्काल राहत के लिए प्रधान से पांच हजार रुपये देने को कहा है। वहीं बरहज के एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया मामला संज्ञान में आया है जो भी सरकारी सहयोग होगा, जांच कर दिलाया जाएगा।