{"_id":"6147871f8ebc3e3ebf36b969","slug":"ladies-agitated-in-sonadi-villege-deoria-news-gkp409848846","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाड़ी गांव में महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनाड़ी गांव में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाड़ी गांव में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बरहज/भलुअनी। क्षेत्र के सोनाड़ी में सैकड़ों महिलाओं ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि 50 की संख्या में लोग दरवाजे पर चढ़कर रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हालांकि शनिवार को दूसरे पक्ष से कुछ लोगों ने भी थाने में शिकायत की थी।
रविवार को महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पुलिस को दी गई तहरीर में रामविलास यादव का कहना है कि दरवाजे पर चढ़कर 50 की संख्या में लोग रंगदारी मांग रहे हैं। न देने पर उनके द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनका यह भी आरोप है कि गांव के कुछ लोग मेरे पुत्र चंदू को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। रही बात गांव में विरोध-प्रदर्शन की, तो वह राशन वितरण के लिए बताया जा रहा है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जिससे किसी जिम्मेदार के समक्ष वितरण सुनिश्चित कराया जा सके।