फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lack of tar won't stop work, cement roads will be built from streets to highways: Yogi

तारकोल के अभाव में नहीं रुकेगा काम, गलियों से हाईवे तक सीमेंट से बनेंगी सड़कें : योगी

Fri, 22 May 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 22 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lack of tar won't stop work, cement roads will be built from streets to highways: Yogi
परियोजनाओं का लोकार्पण करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- मुख्यमंत्री योगी ने देवरिया में किया 6.55 अरब की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन

- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा देवरिया-कसया फोरलेन
- सीएम बोले - सीमेंट की सड़कें बनाने में बढ़ेगी लागत लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते बिटुमेन (तारकोल) की किल्लत के कारण सड़क निर्माण में आ रही बाधा दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने विकल्प तलाश लिया है। प्रदेश में अब मोहल्लों से लेकर हाईवे तक सड़क निर्माण में सीमेंट का प्रयोग किया जाएगा। आरसीसी और इंटरलॉकिंग वाली सड़कों से लागत तो जरूर बढ़ेगी लेकिन मजबूती भी मिलेगी।

देवरिया के भीमपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने देवरिया-कसया फोरलेन और देवरिया-हाटा टू लेन समेत 6.55 अरब की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीमेंट की सड़कें बनाने में लागत जरूर बढ़ेगी लेकिन जनता को मजबूत और टिकाऊ सड़कें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने देवरिया-कसया फोरलेन को नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर का नाम देते हुए कहा कि यह सड़क मऊ जिले में जहां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी, वहीं कुशीनगर में गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगी। इस तरह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से जुड़कर देवरिया की कनेक्टिविटी देशभर के महानगरों तक हो जाएगी।
विज्ञापन

समारोह में सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस को हमेशा राम नाम से दिक्कत रही लेकिन भाजपा सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया। यह नया उत्तर प्रदेश है जो सुशासन, सुरक्षा, विरासत और विकास की पहचान बन चुका है। जिन क्षेत्रों में लोग हिंदी नहीं बोल पाते हैं, वहां भी जाने पर वहां के लोग भी जय श्रीराम कहकर अभिवादन करते हैं। पिछली सरकारों में योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर दिया जाता था लेकिन हमारी सरकार में कोई भेदभाव नहीं होता है। कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि आज अगर कोई बदमाश किसी बेटी से अभद्रता करता है तो अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काट देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed