फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kushinagar are shifting control of the currency crisis

करेंसी शिफ्टिंग से काबू कर रहे कुशीनगर की क्राइसिस

Fri, 25 Nov 2016 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 25 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar are shifting control of the currency crisis
करेंसी - फोटो : self
देवरिया/कुशीनगर। एक हजार और पांच सौ के पुराने नोट पर प्रतिबंध के 16 दिन बाद बैंकों और एटीएम पर मारामारी कम न होती देख कुशीनगर में प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। करेंसी क्राइसिस से उबरने के लिए अपनाए जा रहे क्राइसिस मैनेजमेंट में देवरिया और आसपास के जिलों के बैंकों की सरप्लस नकदी कुशीनगर को उपलब्ध कराने का रास्ता निकाला गया है। कोशिश है कि 27 नवबंर को पीएम के आने तक एटीएम से भीड़ घटाकर परिवर्तन यात्रा के क्रम में प्रस्तावित जनसभा में भीड़ बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


आठ नवंबर को बड़े नोटों पर पाबंदी के फैसले के बाद से अब तक कुशीनगर जिले में 179 बैंक शाखाओं और एटीएम से 150 करोड़ रुपये की निकासी हो चुकी है। इसके बाद भी एटीएम से धन निकासी करने वालों की कतार कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को पडरौना सहित जिले के अधिकांश कस्बों में मारामारी रही। लगातार ऐसे नजारे से मोदी के कार्यक्रम की तैयारी में लगे राजनीतिज्ञों और अफसरों की चिंता बढ़ गई है। इसके चलते दो दिन से देवरिया, गोरखपुर आदि के बैंकों से कुशीनगर को अतिरिक्त करेंसी उपलब्ध कराई जा रही है। देवरिया के लीड बैंक मैनेजर बीएल मीणा ने बताया कि जिले में लीड बैंक की भूमिका निभाने वाले सेंट्रल बैंक से आज तक दो दिन में चार करोड़ रुपये के नोट कुशीनगर को उपलब्ध कराए गए। देवरिया के पीएनबी और एसबीआई से भी रकम भेजी गई है।
विज्ञापन


कुशीनगर के लीड बैंक मैनेजर हीरालाल कुशवाहा बताते हैं कि जिले में सात लाख से ज्यादा खातेदार हैं। नोट बंदी के बाद से धननिकासी को लेकर बढ़ी मांग पूरी करने के लिए बैंकों के करेंसी चेस्ट के माध्यम से लगातार आरबीआई को डिमांड भेजी जा रही है। जिले की बैंकिंग सामान्य स्थिति में पहुंचाने के लिए अभी लगभग 400 करोड़ रुपये की और जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर इस व्यवस्था से देवरिया के बैंकों पर भी दबाव बढ़ गया है। रुद्रपुर में एसबीआई, यूबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बडौदा में तीन दिनों से कैश नहीं है। इन बैंकों में जमा नकदी से काम चलाया जा रहा है। उप डाकघरों में भी करेंसी का इंतजाम नहीं है। एसबीआई के शाखा प्रबंधक जेपी वर्मा ने कहा कि बैंक में जमा धन से ही भुगतान किया जा रहा है। तीन दिन से कैश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed