फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kotedar took away the effigy hidden in a sack, burnt it in the collectorate

Deoria News: बोरा में पुतला छिपाकर ले गए कोटेदार, कलेक्ट्रेट में फूंका

Sun, 31 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 31 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Kotedar took away the effigy hidden in a sack, burnt it in the collectorate
केंद्रिय खादय मंत्री और उत्तर प्रदेश खाद्य मंत्री का जिले के कोटेदारो ने कलेक्ट्रेट में फूंका प
देवरिया। कोटेदारों के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने की भनक लगते ही पुलिस सतर्क हो गई और एलआईयू की टीम भी पहुंच गई। इसके बावजूद कोटेदारों ने शनिवार को डीएसओ को मांग पत्र देने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में केंद्रीय और उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की। पुतला जलने के बाद सादे वर्दी में पहुंचे सिपाहियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर में कोटेदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। कोटेदारों के पहुंचने से पहले कुछ लोग बोरे में पुतला लेकर आगे चले गए थे। मांग पत्र देने के बाद कोटेदार पुतला फूंककर नारेबाजी की। फेयर प्राइस शाप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदार मांगाें को लेकर आंदोलित हैं और एक जनवरी से बायोमेट्रिक बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि ने कहा कि पूरे देश में कोटेदारों को एक समान कमीशन दिया जाए। कमीशन बढ़ाया जाए और 50 लाख रुपये का बीमा किया जाए और राज्य कर्मचारी का दर्जा कोटेदारों को दिया जाए। इस दौरान चक्रधारी प्रजापति, राजेश मिश्रा, सुनील कुृमार, अश्वनी मिश्र, रामाश्रय, नीलम कुमारी, हेमंत पांडेय, मुख्तार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed