फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kotedar protested

Deoria News: कोटेदारों ने खाद्यान्न वितरण में आ रही परेशानी पर दिया धरना

Tue, 12 Mar 2024 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Mar 2024 10:39 AM IST
विज्ञापन
kotedar protested
पांच सूत्री ज्ञापन डीएसओ को सौंपा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खाद्यान्न वितरण में आ रही समस्याओं को लेकर फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने सोमवार को डीएसओ कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने खाद्य सचिव को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलापूर्ति अधिकारी को सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि के नेतृत्व में जिले के कोटेदार डीएसओ कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वितरण के समय कई तरह से खाद्यान्न की क्षति होती है। ऐसे में प्रति क्विंटल दो किग्रा क्षति का दिया जाए। मशीन से वितरण करने पर एक कार्ड पर 10 मिनट का समय लग रहा है। इसे देखते हुए वितरण की तिथि माह के 1 से 30 तारीख तक किया जाए। बॉयोमेट्रिक मशीन से वितरण के बाद स्टाॅक, वितरण रजिस्टर प्रमाणपत्र आदि की व्यवस्था खत्म की जाए।
विज्ञापन

जिले में जुलाई माह से अब तक समूह का कमीशन नहीं दिया जा गया है। उसे शीघ्र दिलाया जाए। कहा कि अधिकारियों के आदेश के बाद भी राशन ठेकेदार की ओर से कोटेदारों को बोरे का वजन नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं खराब रास्ते का हवाला देते हुए रास्ते में राशन रिसीव करा दिया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जयप्रकाश शर्मा, सुरेश राम, सुदर्शन कुमार, गौतम प्रसाद, शिवमूर्ति सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, माधव तिवारी, पारस यादव, सविता देवी, सुनील कुमार, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed