फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kota grain caught

Deoria News: कोटे का अनाज ले जा रहे ई-रिक्शा को ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 17 Apr 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
kota grain caught
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। चोरी-छिपे ई-रिक्शा से बेचने के लिए ले जाए जा रहे राशन को सोमवार की देर रात अम्मा पांडेय गांव के निकट ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चालक अनाज की बोरी खेत में उतारकर गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस 11 बोरी अनाज कब्जे में लेकर थाने लाई।

पकड़ी गईं बोरियों पर विशेन इंटरप्राइजेज का मार्का लगा हुआ था। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पकड़े गए अनाज की बोरी को लोग एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का बता रहे थे। पुलिस, ग्राम प्रधान राजनाथ यादव के अलावा ग्रामीणों के समक्ष बोरियों की गिनती कराकर थाने ले गई। इंस्पेक्टर मदनपुर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया राशन थाने लाया गया है। तहकीकात कराई जा रही है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार इसी बीच बगल के एक गांव के कोटेदार आ गए। जहां ग्रामीणों की उनसे नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने हस्तक्षेप किया। किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed