फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   korona positive

बाइक एजेंसी मालिक समेत 23 संक्रमित मिले

Sun, 26 Jul 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
korona  positive
बाइक एजेंसी मालिक समेत 23 संक्रमित मिले
विज्ञापन

पूर्व में मृत एक शख्स भी मिला पॉजिटिव, दाह संस्कार में शामिल लोगों को ट्रेस करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग,
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में एक बाइक एजेंसी के मालिक समेत 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब तक 831 संक्रमित मिले हैं, जिसमें से जबकि नौ की मौत हो चुकी है। 572 लोग ठीक होने के बाद घर जा चुके हैं। 250 लोग एक्टिव हैं।

शहर के एक बाइक एजेंसी मालिक और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब एजेंसी में काम करने वाले वर्करों की जांच कराई जाएगी। शहर के जमुना सदन, भीखमपुर रोड के युवक ,सदर थाने का सिपाही, बिजली निगम का कर्मचारी, दीनापार के दो युवकों, बांसपार बुजुर्ग और रघवापुर के युवकों, देवरिया खास और सोनूघाट के दो युवकों, बरहज नगर के पटेल मार्ग के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन पूर्व सिंधी मिल कालोनी निवासी एक शख्स की मौत हो थी। घरवालों ने बिहार स्थित मूल निवास स्थल लेकर जाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। जांच में वह संक्रमित मिले। अब परिवार के सदस्यों व दाह संस्कार में शामिल लोगों को लोगों को स्वास्थ्य विभाग चिह्नित करनेेे में जुट गया है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की संख्या 831 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed