फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   korona positive

नौ और लोग मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 19 May 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
korona  positive
नौ और लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

- अब जिले में मिले हैं 24 पॉजिटिव केस, इसमें से दो हो चुके हैं स्वस्थ
- वर्तमान में 22 एक्टिव के स, एक संक्रमित पुणे और आठ मुंबई से आए थे घर, घर वालों को किया गया क्वारंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में मंगलवार को नौ और लोग कोरोना संक्रमित मिले। रिपोर्ट आने के बाद इनकी यात्रा का ब्योरा खंगाला जा रहा है। सभी को एंबुलेंस से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। नए मरीजों के साथ ही अब जिले में मिले संक्रमितों की संख्या 24 हो गई। इसमें से दो तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। वर्तमान में जिले में 22 एक्टिव केस हैं।
संक्रमितों में रनिहवा गांव के तीन, घोठा रसूलपुर के एक, बढ़या बुजुर्ग गांव के दो, रामपुर कारखाना ब्लॉक के भगवतीपुर गांव में एक, सदर ब्लॉक के बरवा गौर स्थान गांव में एक और पथरदेवा ब्लॉक के मलवाबर गांव के गुलरबगा टोले का एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। गुलरबगा टोला का युवक पुणे से आया है। अन्य सभी मुंबई से आए हैं।
विज्ञापन

इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस करने में स्वास्थ्यकर्मी और प्रशासनिक अमला जुट गया है। संक्रमितों के गांव को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं संक्रमितों के घरवालों को क्वारंटीन किया गया है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मंगलवार को नौ और संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से आया था घोठा रसूलपुर का युवक
घोठा रसूलपुर गांव का युवक 12 मई को कार से अपने घर पहुंचा। युवक ने बताया कि वह जिस कार में आया। उसमें आई एक महिला पिपरा नायक गांव चली गई। इसके साथ महराजगंज का युवक भी था। स्वास्थ्य टीम उस महिला और महराजगंज के युवक को पता लगाने में जुटी है।
86 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
मंगलवार को 86 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आया। 100 से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आया है। इसका इंतजार किया जा रहा है।
जिले में पांच सैंपल कलेक्शन सेंटर खुलेगा
145 एलटी और स्टॉफ नर्स को संचालन की मिली जिम्मेदारी
जिला अस्पताल में इकलौता सैंपल कलेक्शन सेंटर होने से होती थी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमे की तैयारियां तेज हो गई है। जिला मुख्यालय के अलावा पांच और सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा। ताकि परदेश से आने वालों की सैपलिंग आसानी से की जा सके। दो दिनों के अंदर कलेक्शन सेंटरों को सक्रिय कर दिया जाएगा।
कोरोना संदिग्धों का सैंपल सिर्फ जिला अस्पताल में लिया जाता था। इन दिनों महानगरों और विदेश से आने वालों की संख्या में बढ़ गई है। सैंपलिंग के लिए जिला अस्पताल पर पहुंच रहे लोगों को कई दिन इंतजार करना पड़ रहा था। इसको लेकर लोग हंगामा भी खड़ा कर रहे हैं। डीएम अमित किशोर के निर्देश पर जिले के सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बरहज, सेंट जोसेफ कॉलेज भाटपररानी, रैनाथ पीजी कॉलेज सलेमपुर, शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धुसी तरकुलवा में कोरोना संदिग्धों का सैंपल कलेक्शन किया जाएगा। तहसील क्षेत्र के सीएचसी, पीएचसी के संदिग्धों को यहां पर सैंपलिंग के लिए भेजा जाएगा। इन सेंटरों पर 145 एलटी और स्टॉफ नर्सों की ड्यूटी लगाई गई है। सैंपल कलेक्शन में उपयोग होने वाले उपकरण लाने के लिए गोरखपुर कर्मचारियों को भेज दिया गया है। दो दिन के अंदर सैंपल कलेक्शन सेंटरों को संचालित करने की तैयारी है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जिला मुख्यालय पर इकलौते सैंपल कलेक्शन सेंटर होने के कारण काफी दबाव था। इसलिए पांच और कलेक्शन सेंटर खोला जाएगा। इससे काफी हद तक सहूलियत मिलेगी।

भगवतीपुर हॉट स्पॉट घोषित
रामपुर कारखाना। विकास खंड के भगवतीपुर गांव में मुंबई से आए युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। गांव पहुंचे सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, सदर कोतवाल टीजे सिंह ने सील करा दिया। अब गांव में प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं युवक को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है। युवक के संपर्क में लगभग दो 24 गांववाले रहे हैं। उनकी सूची बनाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed