फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   korona positive

मुंबई से आया एक और युवक कोरोना संक्रमित

Fri, 15 May 2020 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
korona  positive
मुंबई से आया एक और युवक कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

रिश्तेदार के साथ 10 मई को आया था देवरिया, ट्रक से गोंडा तक आए थे दोनो
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया पाजिटिव, संपर्क में रहने वाले भी क्वारंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में मुंबई से आया एक और युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। इससे पूर्व तीन संक्रमित भी मुंबई से ही आए थे। वहीं शुक्रवार को युवक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बहरज के एक मैरेज हॉल में क्वारंटीन युवक को एंबुलेंस से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। उधर, आरोग्य सेतु एप पर एक किलोमीटर के दायरे में एक और कोरोना पॉजिटिव की लोकेशन बताए जाने से लोगों में भय पैदा हो गया है। दीवानी कचहरी, कलेक्ट्रेट आस-पास के इलाकों में स्वास्थ्य टीम ने अभियान चलाकर थर्मल स्क्रीनिंग किया, लेकिन मरीज का पता नहीं चल सका।
लक्ष्मीपुर गांव निवासी एक युवक मुंबई में रहता था। 10 मई को वह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौरा निवासी रिश्तेदार के साथ देवरिया पहुंचा। जिला अस्पताल में जांच के बाद दोनों का सैंपल लेकर क्वारंटीन कर दिया गया। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आई तो लक्ष्मीपुर गांव निवासी युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई। हालांकि इसके रिश्तेदार का अभी रिपोर्ट नहीं आयी है। दोनों ट्रक से गोंडा तक आए थे। इसमें 14 लोग सवार थे। स्वास्थ्य टीम का दावा है कि दोनों युवक घर जाने के बजाए सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोरोना पाजिटिव युवक घर नहीं गया था। उसे क्वारंटीन सेंटर से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इसके रिश्तेदार की रिपोर्ट नहीं आयी है। उससे मिलने घर के कुछ सदस्य और रिश्तेदार आते थे। सभी को क्वारंटीन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

55 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
देवरिया। शुक्रवार को 56 नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें से एक पॉजिटिव मिला और 55 की रिपोर्ट निगेटिव आई। अभी तक 745 कोरोना संदिग्धों की जांच हो चुकी है। वहीं दूसरे शहरों से आने वाले 36 कोरोना संदिग्धों के नमूने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गये। सभी को जांच रिपोर्ट नहीं आने तक क्वारंटीन किया गया है।वहीं 160 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। यह जानकारी सीएमओ ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed