{"_id":"613f91038ebc3ee5300273d3","slug":"korona-deoria-news-gkp409046219","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल रहे कोरोना संक्रमित, न बरतें लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल रहे कोरोना संक्रमित, न बरतें लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल रहे कोरोना संक्रमित, न बरतें लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोरोना ने फिर दस्तक दे दी है। तीन दिन से हर रोज मरीज मिल रहे हैं, इसके बाद भी लोग बेपरवाह हैं। सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कोरोना के प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है। बिना मॉस्क के लोग सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों को लेकर निकल रहे हैं। यदि हम सजग नहीं हुए और ऐसे ही लापरवाह बने रहे तो संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर शासन, प्रशासन गंभीर है। इसमें बच्चों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है। इसके बाद भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है। आफिस, कार्यालय में कर्मचारी कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कार्यक्रमों में भीड़ जुट रही है। अगर हजार की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं तो उसमें मात्र पंद्रह से बीस लोग ही मास्क लगा कर पहुंच रहे हैं।
अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर पर भी नहीं हो रहा पालन
जिला अस्पताल में भीड़ हो रही है, लेकिन मरीज व तीमारदार बिना मास्क के पहुंच रहे हैं। चिकित्सक के डांटने व किसी के टोकने पर लगा रहे हैं। अस्पताल परिसर के वैक्सीनेशन केंद्र का बुरा हाल है। यहां कोरोना से बचाव का टीका लगाने के लिए लोग की भीड़ जुट रही है। यहां जो लोग मास्क लगाकर पहुंच भी रहे हैं वे दूसरों को देखकर मुंह से नीचे खिसका ले रहे हैं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का नियम बेमतलब साबित हो रहा है।
विज्ञापन
बिना मॉस्क के बसों में यात्रा कर रहे लोग
बस स्टेशन परिसर में लोग बिना मॉस्क के पहुंच रहे हैं और विश्रामालय में बेंच पर एक-दूसरे से सटकर यात्री बसों का इंतजार करते हैं। बसों में धक्का-मुक्की हो रही है। बिना मॉस्क लगाए लोग यात्रा कर रहे हैं। उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है।
दो लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
देवरिया। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इस समय जिले में चार सक्रिय मरीज हैं। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बने कोविड अस्पताल एल-2 में एक मरीज को भर्ती किया गया है। जिले में अब तक 20214 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। 19991 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 219 लोगों की मौत हुई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि सोमवार को कोरोना के दो मरीज मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या चार हो गई है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ अन्य प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। बिना मास्क के बाहर न निकलें। हाथ धोते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।