{"_id":"64b980e358b6245889012884","slug":"kisan-sabha-protested-and-handed-over-the-memorandum-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-1835-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किसान सभा ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किसान सभा ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
किसान सभा के कार्यकर्ताओ ने भाटपाररानी तहसील परिसर में प्रदर्शन कर जताया विरोध।संवाद
तहसील परिसर में किसान सभा के स्थानीय इकाई के सदस्य हुए मुखर
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। किसानों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में किसान सभा के स्थानीय इकाई के सदस्यों ने धरना दिया। वहीं एसडीएम को संबोधित मांगों से संबंधित 10 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा को सौंपा।
ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को मात्र 10 रुपये एमआरपी दिया है, जो ऊंट के मुंह में जीरा है। उन्होंने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की। इसके अलावा गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान करने, देवरिया, भटनी, बैतालपुर और गौरी बाजार की बंद चीनी मिलों को चालू करने तथा जिले में कागज का कारखाना स्थापित करने, जंगली व छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने, भाटपाररानी और बनकटा रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव किए जाने, जोगउर में गांव सभा की भूमि पर बसे भूमिहीनों को पट्टा आवंटित करने आदि मांगें शामिल हैं। इस दौरान जिला मंत्री साधु शरण, बैजनाथ सिंह, चंद्रभान यादव, पहवारी कुशवाहा, कुसुम देवी, नवीन ठाकुर, श्रीमती देवी, गंगा सागर यादव, बलिस्टर, अनीता, सुभावती, आरती, सावित्री, मुन्नी देवी, गुड्डी, रमेश कुशवाहा, रमाकांत यादव, परमहंस प्रजापति और बबिता देवी आदि मौजूद रहीं।