{"_id":"58c2dd804f1c1b8322dc5e5a","slug":"kids-are-flying-colors-and-dancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को भा रही है रंग और बाहुबली पिचकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को भा रही है रंग और बाहुबली पिचकारी
देवरिया
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रंगों, उमंगों के पर्व होली के अब कुछ ही दिन बाकी हैं। बच्चों ने तो खरीदारी भी शुरू कर दी है। होली को लेकर बाजार में रंगों और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को इन दुकानों पर बच्चों की भीड़ थी।
अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से बच्चे पिचकारियां, गुब्बारे व स्प्रे खरीद रहे थे। मालवीय रोड स्थित एक दुकानदार ने बताया कि काम धीरे-धीरे शुरू हो चुका है। उम्मीद है अच्छा व्यवसाय चलेगा। इस बार चाइनीज माल की जगह देसी माल बाजार में है। पिछले वर्ष हर्बल रंगों की बिक्री ज्यादा हुई थी, इसलिए अबकी बार दुकानदारों ने हर्बल रंगों को अधिक तव्वजों दी है। बच्चों की टोलियों से लेकर युवा वर्ग भी रंगों के पर्व को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहा है।
बाजार में दिन भर रंगों व अन्य समान की खरीदारी होती रही। मिठाई की दुकानों पर भी होली पर्व पर तरह-तरह की मिठाइयां व गुझिया तैयार की गई है। नए कपड़ों के लिए रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। बाजार में कई तरह की रंग-बिरंगी पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
विज्ञापन
दुकानों पर दबंग, सू-सू बॉय, प्रेशर गन, बाहुबली, कछुआ छाप, मोटू-पतलू, दिल, तितली, बैंगन, पिस्टल, गन मशीन, चायना पंप, टैंक वाली गन, केप वाली पिचकारी, टैडी, डोरमेन, शार्ट गन, जय भीम, बेन 10, एंग्रीबर्ड आदि पिचकारियां भी बिक्री के लिए सजा कर रखी गई हैं।
बच्चों को रंगीन गुब्बारे भी खूब भा रहे हैं। डोरेमोन, स्पाइडरमैन, वीडियो गेम्स की बंदूक पिचकारियां व बड़े-बड़े पाइप बच्चों को लुभा रहे है। इस बार होली में गुब्बारों के तीर रंगों से सराबोर करेंगे। बाजार में बच्चों को आकर्षित करने के लिए पिचकारी निर्माताओं ने आकर्षक डिजाइनों में पिचकारी बाजार में उतारी हैं। इनमें तीरनुमा पिचकारी में गुब्बारे लगाए गए हैं। इसकी बाजार में खासी मांग है।