{"_id":"665cd50ae946919aed020e26","slug":"kidnapped-youngster-reached-home-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-127016-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 11 दिन बाद मईल थाने पहुंचा अपहृत कक्षा नौंवी का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 11 दिन बाद मईल थाने पहुंचा अपहृत कक्षा नौंवी का छात्र
Mon, 03 Jun 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
बरहज में परिजनों के साथ मईल् निवसी और अपहृत छात्र विशाल स्रोत परिजन
फोटो समाचार
परिजनों से फोन पर बदमाशों ने मांगी थी फिरौती, पिता ने एसपी से लगाई थी गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/मईल। मईल थाना क्षेत्र के बभनियांव निवासी और ऑटो चालक मथुरा प्रजापति का इकलौता पुत्र विशाल 22 मई को गांव के काली मंदिर से गायब हो गया था। रविवार को 11 दिन बाद विशाल के घर पहुंचने पर उसे लेकर पिता मथुरा थाने पर पहुंचे। छात्र से पूछताछ कर पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, पिता के फोन पर बदमाशों ने फिरौती मांगी थी।
बभनियांव निवासी मथुरा प्रजापति ऑटो चालक हैं। उनका पुत्र विशाल शनिवार को किसी तरह जयनगर स्थित फूफा नंदलाल प्रजापति के घर पहुंचा। उसे देखकर लोग दंग रह गए। विशाल के मिलने की सूचना परिवार वालों को दी गई। परिजनों के अनुसार, विशाल नशे में था। उसे दो लोग बरहज में छोड़ गए थे। रविवार को पिता विशाल को लेकर थाने पहुंचे। हालांकि, विशाल के चेहरे पर खौफ दिखाई दे रहा था। वह कुछ भी कहने से परहेज कर रहा था।
बताया जा रहा है कि 22 मई की शाम काली मंदिर पर गया हुआ था, जहां से वह गायब हो गया था। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। फोन पर फिरौती मांगे जाने और एसपी डॉ. संकल्प शर्मा से गुहार लगाने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। फिरौती मांगे जाने वाले नंबर का पुलिस सीडीआर खंगाल रही है। विशाल के मिलने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि विशाल मिल गया है। जांच कराई जा रही है।