{"_id":"61c612d064c21e477c74ae53","slug":"khalasi-injured-in-accident-salempur-news-gkp421133685","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: घंटों ट्रक की बॉडी में खलासी का फंसा रहा बायां पैर, बुलानी पड़ी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: घंटों ट्रक की बॉडी में खलासी का फंसा रहा बायां पैर, बुलानी पड़ी जेसीबी
Sat, 25 Dec 2021 02:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:44 PM IST
सार
कानपुर से गुटखा लाद कर मैरवा बिहार जा रहा ट्रक शुक्रवार को अपराह्न एक बजे लार थाना के हरखौली गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर सामने से रहे वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के रामजानकी मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक रोड के किनारे पेड़ में टकरा गया। घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों को चालक बाहर और खलासी उसी में बैठा पड़ा मिला। उसका बायां पर दबा था। खलासी के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे। फिर जेसीबी मंगा कर गाड़ी को आगे पीछे कराया गया। उसके बाद खलासी बाहर आया। घटना में खलासी का पैर पूरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस रोड के किनारे लगे जाम को हटवाया।
कानपुर से गुटखा लाद कर मैरवा बिहार जा रहा ट्रक शुक्रवार को अपराह्न एक बजे लार थाना के हरखौली गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर सामने से रहे वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद चालक सोवेंद्र पुत्र प्रेमलाल निवासी जोगपुरा जिला एटा सुरक्षित बाहर निकल गया। लेकिन खलासी का काम करने वाला उसका सगा भाई शीलेंद्र बाहर नहीं निकल सका।
घटना के बाद मौके पर अगल-बगल के लोग पहुंचे। गाड़ी में बैठे खलासी चिल्ला रहा था। लोग उसे देखे तो उसका पैर पूरी तरह गाड़ी के अंदर दबा हुआ था। लोग उसे गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। प्रयास के बाद वह बाहर नही निकल सका, तो जेसीबी के सहारे गाड़ी को हटवा कर उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
इस बीच रोड के दोनों तरफ गाड़ियों को तांता लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त कराया। उधर, खलासी का सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।