फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   keep ready covid 19 care unit : DM

कमियों को दूर कर तैयार रखें कोविड केयर यूनिट : डीएम

Wed, 17 Mar 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
keep ready covid 19 care unit : DM
कमियों को दूर कर तैयार रखें कोविड केयर यूनिट : डीएम
विज्ञापन

देवरिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने बुधवार को जिला अस्पताल के एमसीएच में स्थापित कोविड-19 केयर यूनिट का जायजा लिया। चिकित्सक सहित सुरक्षा इंतजाम आदि के बारे में जानकारी ली। कमियों को दूर कर यूनिट को तैयार रखने का निर्देश दिया।
देश के कई प्रांत में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन गाइडलाइन जारी की है। जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने तथा मरीजों के इलाज को लेकर प्रशासन सतर्क है। डीएम ने बुधवार को कोविड-19 केयर यूनिट के प्रथम से चतुर्थ तल की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने यूनिट की साफ-सफाई, बिजली-पानी के इंतजाम, सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव, भर्ती होने वाले मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था, वेंटिलेटर ऑपरेटर तथा प्रशिक्षित चिकित्सक के बारे में जानकारी ली और उसकी सूची मांगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय चंद ने बताया कि कोविड-19 आन काल चिकित्सक डॉ. विजय गुप्ता, फार्मासिस्ट रवि जायसवाल के साथ सहयोगी टीम उपस्थित रहती है। एसीएमओ सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि एमसीएच विंग जिला महिला चिकित्सालय की एक सपोर्ट यूनिट है। यहां पर कोविड-19 सेंटर स्थापित हैं, इसके मेंटेनेंस के लिए स्थानीय विकल्प आवश्यक है। जिला लेखा प्रबंधक प्रमोद कुमार जायसवाल ने बताया कि पहले के संचालन की कुछ दिन की देनदारी अभी शेष है। सफाई एजेंसी का अनुबंध समाप्त हो गया है। उसे लागू कराने की बात कही। डीसीपीएम एनएचएम डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस इकाई को फिर से चलाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, मेंटेनेंस, ड्यूटी रोस्टर, लॉजिस्टिक्स, औषधियों, ऑक्सीजन सिलिंडर जैसे समस्त उपकरण दुरुस्त करना होगा। डीएम ने लिफ्ट को भी क्रियाशील करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed