{"_id":"5888e1234f1c1bbd7ecf5f63","slug":"kalraj-mishra-poster-soot-granddaughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलराज मिश्र के पोस्टर पर कालिख पोती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलराज मिश्र के पोस्टर पर कालिख पोती
देवरिया
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के देवरिया जिला पंचायत परिसर स्थित आवास पर चस्पा पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर विरोध शुरू हो गया है। कई जगहों पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का पुतला फूंका गया। कालिख पोता हुआ पोस्टर चिपकाया गया। पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि बड़े नेताओं ने पार्टी को गर्त में ढकेलने का कार्य किया है। वहीं, टिकट के कुछ दावेदार चुनाव में उतरने का मन भी बना लिए हैं।
मंगलवार को भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें देवरिया की सभी सीट से प्रत्याशियों का नाम था। जिले में रामपुर कारखाना, बरहज, सलेमपुर और भाटपाररानी में प्रत्याशी बदले गए हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं मेें नाराजगी है। नाराज कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का कालिख पोता हुआ पोस्टर उनके आवास के साथ ही कई जगहों पर चस्पा कर दिया।
उन पर टिकट बेचने का आरोप लगाया गया। इसके साथ ही बरहज विधानसभा से पिछले विधानसभा में प्रत्याशी रहे नरेंद्र मिश्र के समर्थकों ने सोनूघाट में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया। पूर्वमंत्री स्वर्गीय दुर्गाप्रसाद मिश्र के बेटे दीपक मिश्र के समर्थकों में भी टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन
मड़कड़ा चौराहे पर कलराज मिश्र का पुतला फूंका गया। गौरीबाजार इलाके में भी विरोध के स्वर हैं। सलेमपुर में विजयलक्ष्मी गौतम ने अपना विरोध जताईं हैं। बताया जा रहा है कि वह निर्दल चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। भाटपाररानी में भाजपा कार्यकर्ता खुलकर विरोध तो नहीं कर रहे हैं, लेकिन जयनाथ कुशवाहा को बाहरी प्रत्याशी बताने में लगे हुए हैं।