फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jiladhyaksh vinod sing terminated

जिलाध्यक्ष विनोद सिंह और महामंत्री पद से हटाए गए नंदलाल, नए पदाधिकारी नियुक्त

Wed, 07 Sep 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
jiladhyaksh vinod sing terminated
प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर जूनियर शिक्षक संघ के नए जिलाध्यक्ष व महामंत्री चुने गए।विज्ञप्ति - फोटो : DEORIA
जिलाध्यक्ष विनोद सिंह और महामंत्री पद से हटाए गए नंदलाल, नए पदाधिकारी नियुक्त
विज्ञापन

जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई, कहा-संगठन के संविधान के अनुरूप नहीं कर रहे थे कार्य
दोनों पर मनमाने तरीके से कार्य करने का लगा आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पद से विनोद कुमार सिंह व महामंत्री नंदलाल को प्रदेश नेतृत्व ने हटा दिया है। इसके साथ ही अग्रिम आदेश नए जिलाध्यक्ष रामाजी यादव, महामंत्री ज्ञानप्रकाश मिश्र को बनाया गया है। नई कार्यकारिणी का गठन होने तक ये जिला इकाई का कार्य देखेंगे।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष रहे विनोद कुमार सिंह व महामंत्री नंदलाल संगठन के संविधान के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे थे। प्रांतीय अवशेष अंशदान न देने, ब्लॉक इकाइयों से शुल्क लेकर बिना किसी लिखित आदेश के मौखिक आदेश से भंग करने, मनमाने तरीके से संगठन चलाने, अपने स्तर से ही संघर्ष शुल्क की वसूली करने, अनुशासनहीनता, संगठन संविधान के विपरित कार्य करने के आरोप तत्काल प्रभाव से जिला इकाई को भंग किया जाता है।
विज्ञापन

जिला कार्यसमिति के अग्रिम निर्वाचन होने तक जिला संयोजक एवं सह संयोजक के पास जिलाध्यक्ष व महामंत्री के अधिकारी निहित होंगे। नई परिस्थिति में संयोजक रामाजी यादव जिलाध्यक्ष, सहसंयोजक ज्ञानप्रकाश मिश्र महामंत्री होंगे तथा सहसंयोजक अजय कुमार यादव व वशिष्ठ नारायण चौहान दोनों सहयोग में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बनकटा ब्लॉक के अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष व महामंत्री पर सदस्यता शुल्क देने के बावजूद वहां से संगठन को बर्खास्त किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश नेतृत्व से शिकायत की थी। प्रदेश नेतृत्व की जांच में दोनों पदाधिकारियों की मनमानी एवं धन के गबन का पर्दाफाश हुआ है।
-अखिलेश मिश्र, मंडल महामंत्री
सभी आरोप निराधार हैं। हमने किसी तरह का गबन नहीं किया है। संगठन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। मैं भी अपना पक्ष प्रदेश नेतृत्व से अवगत कराऊंगा।
-विनोद कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed