फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jhusi special train reached four hours late

Deoria News: चार घंटे विलंब से पहुंची झूसी स्पेशल ट्रेन

Sat, 22 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jhusi special train reached four hours late
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भटनी। महाकुंभ में जाने के लिए शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ भटनी व देवरिया रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। श्रद्धालु महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के पूर्व संगम में डुबकी लगाने की चाहत लिए ट्रेनों में सवार हुए। इसके चलते ट्रेनों में भारी भीड़ बढ़ गई।

लोग धक्का-मुक्की करते प्रयागराज के लिए रवाना हुए। वही श्रद्धालुओं बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने अंतिम स्नान पर्व पर कई अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। वाराणसी रूट पर अचानक ट्रेनों के बढ़ने से रूट की सभी ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में बैठने की जगह नही मिल रही है। श्रद्धालु पूरी रात प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेनों में जगह मिलने का इंतजार कर रहे है। वाराणसी रूट पर ट्रेनों के बढ़ने से प्रयागराज रिंग रेल तीन घंटे, प्रयागराज अतिरिक्त रिंग रेल चार घंटे, झूसी रिंग रेल स्पेशल चार घंटे, झूसी-गोरखपुर मेला स्पेशल चार घंटे, मुम्बई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस तीन घण्टे, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस चार घण्टे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस पांच घण्टे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस तीन घण्टे अपने गंतव्य को पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed