फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jewelers shops Band

ज्वेलर्स ने दुकानें बंदकर धरना दिया

Sun, 20 Mar 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 20 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
jewelers shops Band
शहर के मालवीय रोड पर सराफा कारोबारियों के धरने को महामंत्री उमाशंकर वर्मा ने संबोधित किया।
देवरिया में जनपद सर्राफा मंडल की ओर से स्वर्ण व्यवसायियों का आंदोलन जारी है। व्यवसायियों ने रविवार को अपनी दुकानें बंदकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यवसायियों ने केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। व्यवसायियों ने केंद्र सरकार से एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की। साथ ही व्यवसाईयों ने सोमवार को जिले में भ्रमण करने का एलान किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष शंखपाल सर्राफ ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायियों का आंदोलन खत्म होने की कुछ लोगों ने चर्चाएं की हैं। जो गलत हैं। व्यवसायियों का आंदोलन अभी जारी है। मंत्री उमाशंकर और वासुदेव वर्मा ने आंदोलन के खत्म होने को केंद्र सरकार की साजिश करार दिया।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत यह अफवाह फैलाई है। केंद्र सरकार फूट डालो और राज करो के सिद्धांत पर चल रही है। व्यवसायी सरकार के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। अगर वित्त मंत्री में थोड़ी भी नैतिकता है तो वह खुद मीडिया में अपना बयान दें। इस दौरान अजय, हृदय नारायण , शिव जी, कैलाश, जवाहर, चौधरी महेश, सुरेंद्र, बच्चा वर्मा, रमाशंकर, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed