फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jam in deoria due to pet and open offices after two holidays

दो दिन की बंदी के बाद खुले ऑफिस तो शहर हुआ जाम

Wed, 25 Aug 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
jam in deoria due to pet and open offices after two holidays
दो दिन की बंदी के बाद खुले ऑफिस तो शहर हुआ जाम
विज्ञापन

देवरिया। दो दिनों की बंदी के बाद मंगलवार को ऑफिस खुलने के साथ ही पीईटी में शामिल होने केे लिए तकरीबन 40 हजार से अधिक की भीड़ शहर में दाखिल हुई तो यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जगह-जगह जाम लग गया। जाम में फंसकर लोग परेशान हुए।
शहर में पीईटी केंद्र होने से तकरीबन 29 हजार परीक्षार्थी एवं 11 हजार महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों की भीड़ आ गई। पहले से भीड़ की जानकारी होने के बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किया गया था। नतीजा हुआ कि सिविल लाइंस रोड, भटवलिया, कोतवाली रोड, जलकल रोड, मालवीय रोड, रुद्रपुर मोड़ पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जबकि दूसरी तरफ पीईटी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परीक्षा छूटने के बाद काफी समय तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

नो इंट्री में बड़े वाहन घुुसने से भी लगा जाम
देवरिया। बस स्टेशन के पास स्थित लोक निर्माण विभाग के दो टैंकर गोदाम से निकले तो जाम लग गया। जिसके कारण करीब एक घंटे तक बस स्टेशन से रूद्रपुर मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के जाम हटाने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रिक्शा और डग्गामार बसों की मनमानी से बढ़ीं मुश्किलें
देवरिया। ई रिक्शा और निजी बस चालकों की मनमानी की वजह से मंगलवार को शहर में जाम की समस्या काफी बढ़ गई। सिविल रोड पर भटवलिया चौराहे से गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज तक ई रिक्शा चालकों की मनमानी इस कदर रही कि जब चाहे जहां भी मोड़ दे रहे थे। बस स्टेशन के पास बस सड़क पर खड़ा कर सवारियों को भरने के कारण जाम लग गया था।

बंदी के बाद बाजार और आफिस खुलने से काफी संख्या में वाहनों के आने और परीक्षा की वजह से तकरीबन 40 हजार की भीड़ शहर में आने की वजह से थोड़ी दिक्कत जरूर हुई लेकिन जल्द ही जाम समाप्त करा दिया गया। -राम वृक्ष यादव, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed