फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jam in city

Deoria News: राहगीरों को पीड़ा दे रहा सोमवारी जाम

Tue, 28 Feb 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
jam in city
शहर के हनुमान मंदिर रोड पर जाम में फंसे राहगीर। संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

प्रमुख मार्गों पर बने फुटपाथों पर दुकानदारों ने कर लिया गया है अतिक्रमण
होमगार्डों के भरोसे है अधिकांश जगहों पर यातायात संचालन की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के मुख्य सड़कों पर सोमवारी जाम राहगीरों को अब बड़ी पीड़ा देने लगा है। फुटपाथों पर अतिक्रमण एवं दुकान का सामान निकालकर बाहर रख दिए जाने से जिला मुख्यालय आने वाले राहगीरों को हर दिन जाम में फंसना मजबूरी बन गई है। सिविल लाइंस को ही पार करने में कभी-कभी दोपहिया व चारपहिया वाहन वालों को 40 मिनट से अधिक लग जा रहे हैं। पार्किंग की व्यवस्था न होना भी समस्या को बढ़ाने में बड़ा कारण बन रहा है। मजे की बात तो यह है अधिकांश जगहों पर होमगार्डों के भरोसे ही यातायात संचालन की जिम्मेदारी डाल बड़े अफसर बेफिक्र हो गए हैं।
जिला मुख्यालय पर सोमवार को अचानक भीड़ एवं वाहनों के बढ़ने से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो जा रही है। बाईपास न होने से जिला मुख्यालय से होकर अन्य शहरों को जाने वाले चारपहिया व दोपहिया वाहनों वालों को शहर से निकलने में ही घंटों लग जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस, हनुमान मंदिर रोड, मोतीलाल रोड, कोतवाली रोड, जलकल रोड, मेडिकल कॉलेज रोड हर जगह जाम ही जाम दिखा। रुद्रपुर मोड़ से लेकर सिविल लाइंस, सुभाष चौक और गोरखपुर ओवरब्रिज तक जाम समाप्त करवाने में ही जिम्मेदारों को पसीना छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ऑफिस के सामने, रोडवेज गेट, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ही कई बार जाम की स्थिति बनती और बिगड़ती रही। इधर, सीबीएसई व यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी भी इसमें फंसे और समय से घर नहीं पहुंच पाए। सबसे खराब स्थिति तब हुई जब इसमें मरीज लिए एंबुुलेंस फंस गई।
वाहनों में बैठे चेहरों की बेबसी साफ देखी जा सकती थी। वह अपने मरीज के लिए लगातार परेशान रहे और लोगों से जाम समाप्त कराने की अपील भी करते रहे। पार्किंग नहीं होने से अधिकांश लोगों ने अपने वाहन मुख्य सड़क के किनारे ही लगा दिए थे, कोई रोकने टोकने वाला नहीं होने से मालवीय रोड में तो सड़क के बीच स्थित डिवाइडर के बीच ही वाहनों को खड़ा कर दिया गया। सड़क की पटरियों पर ठेले-खोमचे वालों का कब्जा होने से भी यह समस्या और गंभीर हो गई है।

कोट
जाम से निजात दिलाने के लिए जल्द ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। फुटपाथ व्यवसायियों के लिए वेंडिंग जोन चिह्नित किया गया है। उन्हें वहां स्थानान्तरित किया जाएगा।
-रोहित सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed