फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jam in city

देवरिया: आया सोमवार, दिन भर लगा जाम

Tue, 21 Feb 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 21 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
jam in city
रोडवेज के सामने लगा जाम।संवाद
फुटपाथ पर अतिक्रमण से शहर के प्रमुख मार्गों पर जूझते रहे लोग
विज्ञापन

बाईपास मार्ग का न होना भी बढ़ा रहा समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य सड़कों के फुटपाथ पर ही अतिक्रमण किए जाने से सोमवारी जाम की समस्या शहरवासियों के लिए लगातार पीड़ादायक बन रही है। सोमवार को दिन भर लोग जाम से जूझते रहे। एंबुलेंस और स्कूल बस भी फंसी रहीं।
जिला मुख्यालय पर सोमवार को अचानक भीड़ एवं वाहनों के बढ़ने से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो जा रही है। जिला मुख्यालय से होकर अन्य शहरों को जाने वाले चारपहिया वाहनों को बाईपास मार्ग न होने से शहर से निकलने में ही घंटों लग जा रहे हैं। सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक दोपहिया व चारपहिया वाहनों का रेला प्रमुख मार्गों पर लगा रहा।
विज्ञापन

रुद्रपुर मोड़ से लेकर सिविल लाइंस, सुभाष चौक और गोरखपुर ओवरब्रिज तक जाम समाप्त करवाने में जिम्मेदारों को पसीना छूटता रहा। एसपी ऑफिस के सामने, रोडवेज गेट, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ही कई बार जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कचहरी गेट, जिला पंचायत गेट से लेकर सुभाष चौक तक हर जगह जाम लगा रहा। सीबीएसई व यूपी बोर्ड के जो परीक्षार्थी परीक्षा देकर निकले, वे भी इससे दो-चार हुए और समय से घर नहीं पहुंच पाए। जाम में फंसी एंबुुलेंस को लगातार हूटर बजाने के बावजूद रास्ता नहीं मिला।
उधर, मोतीलाल रोड, कोतवाली रोड, मालवीय रोड, रोडवेज के पास दोनों तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिए जाने से पैदल चलने वाले यात्रियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

सोमवारी जाम की मुख्य वजहें
सोमवार को अक्सर सुबह से दोपहर तक सिविल लाइंस में जाम में फंसकर लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। सिविल लाइंस एरिया में ही मेडिकल कॉलेज, दीवानी कचहरी, डीएम कार्यालय, पुलिस कप्तान का ऑफिस है। ऐसे में लोग सप्ताह के पहले दिन इन स्थानों पर बड़ी संख्या में आते हैं। जाम का सबसे बड़ा कारण शहर में पार्किंग का अभाव है। साथ ही लोग यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक नहीं हैं। सड़क की पटरियों पर ठेले-खोमचे वालों का कब्जा है। साथ ही सड़क के किनारे वाहन भी खड़े रहते हैं। इससे यह समस्या और गंभीर होती जा रही है।
कोट
शहर में जाम की समस्या दिन-ब-दिन बड़ी होती जा रही है। प्रमुख मार्गों के फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया गया है। यातायात पुलिस इस ओर ध्यान नहीं देती। ऐसे में राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
-अतीक अहमद, महुआबारी
मोतीलाल रोड, कोतवाली रोड, सिविल लाइंस, हनुमान मंदिर रोड, भीखमपुर रोड आदि जगहों पर सोमवार को जाने के लिए सोचना पड़ता है। आजकल वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। जाम आम बात हो गई है।

-सोनू वर्मा, भटवलिया

शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ होमगार्ड भी लगाए गए हैं। सोमवार के दिन जाम की समस्या बड़ी हो जाती है, हालांकि, सबको अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। सड़कों के फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
-डॉ. श्रीयश त्रिपाठी, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed