{"_id":"67aa5772ebc894baa20a191f","slug":"jail-staff-and-prisoners-made-aware-about-leprosy-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-146871-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जेल कर्मियों और बंदियों को कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जेल कर्मियों और बंदियों को कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक
Tue, 02 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को जिला कारागार के अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारियों और बंदियों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया है। साथ ही लक्षण मिलने पर पर इलाज कराने को कहा गया। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में भ्रांतियां फैली हैं। इसे दूर करने की जरूरत है। कुष्ठ रोग छूआछूत और आनुवंशिक बीमारी नहीं है। यह माइको बैक्टीरियम लेप्री नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। मरीजों से भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. इरशाद आलम खान ने कहा कि शरीर के किसी भी हिस्से में ताम्री व हल्के रंग के दाग व चकत्ते होना, उसमें शून्यता होना, हाथ, पैर में झनझनाहट, तलवा में सूनापन, कान के ऊपरी हिस्से में गांठ का होना, हाथ व पैर में घाव होने पर ठीक न होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाएं। समय से इलाज कराने से यह बीमारी ठीक हो सकती है। इलाज कराने में लापरवाही से दिव्यांगता हो सकती है। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, सुपरवाइजर उपेंद्र दत्त राय सहित जेल कर्मी व बंदी मौजूद रहे।