फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jagga's name came up on the very first day, Nihal's mother had made allegations

Deoria News: पहले दिन ही आया था जग्गा का नाम, निहाल की मां ने लगाए थे आरोप

Sun, 26 Jan 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Jagga's name came up on the very first day, Nihal's mother had made allegations
देवरिया। निहाल हत्याकांड के बाद उसके परिजनों व दोस्तों को धमकी देने वाले जग्गा का नाम पहले दिन से सुर्खियों में है। बेटे की हत्या की सूचना पर निहाल की मां ने दीपक मिश्रा के साथ जग्गा के भी शामिल होने का अंदेशा जाहिर किया था, परंतु मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद जग्गा की ओर से सबका ध्यान हट गया। इसका नाम हत्याकांड में शामिल आरोपियों के जेल जाने के बाद फिर सामने आया, जब जग्गा ने निहाल के दोस्तों को धमकी दी। उसने दोस्तों के जरिए निहाल के परिजनों को भी अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसकी शिकायत निहाल की मां एसपी विक्रांत वीर से कर चुकी हैं। उन्होंने जग्गा की तस्वीर के साथ उसके कई वीडियो फुटेज भी दिए थे, लेकिन पुलिस की सख्ती की भनक उसे लग गई और वह फिर से जिला छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस जग्गा का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर गांव से शहर के देवरिया रामनाथ उत्तरी आवास के लिए लौटते समय निहाल को बाइक सवार अपराधियों ने सुरौली क्षेत्र के जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास सात नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद निहाल की मां गायत्री सिंह ने दीपक के साथ-साथ जग्गा का भी नाम लिया था। इसी बीच पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों शूटर अमन गिरि, बृजेश गोस्वामी व आलोक कुमार राजभर, आशीष पांडेय, दीपक मिश्र व अनुराग गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी छह आरोपी देवरिया जेल में बंद है। इधर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में निहाल के दोस्तों को जग्गा ने अंजाम भुगतने की धमकी दी और परिवार का साथ छोड़ने की बात कही। उनके माध्यम से निहाल के परिजनों को भी धमकाया। इसकी जानकारी होने पर 30 दिसंबर को निहाल की मां गायत्री सिंह व पिता विश्वजीत सिंह ने एसपी विक्रांत वीर से मिलकर सारी बातों से अवगत कराया। गायत्री सिंह ने दोस्तों को धमकी देने की जानकारी दी। उन्होंने खोराराम के जग्गा पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मेरे बेटे के दोस्तों को हमसे दूरी बनाते हुए अलग रहने को कह रहा है। उन्होंने बताया कि जग्गा पूर्व में दो बार जेल जा चुका है। लूट, छिनैती, रंगदारी, चोरी आदि मामलों को अंजाम देता है। पूर्व में गोरखपुर में जाली नोट खपाने के मामले में भी इसका नाम आ चुका है। गोरखपुर पुलिस भी इसकी तलाश कर रही है। इस सूचना के बाद एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर पुलिस टीम जग्गा का आपराधिक इतिहास खंगालते हुए उसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दीपक के साथ जग्गा का वीडियो हुआ था वायरल

निहाल की मां गायत्री सिंह ने एसपी विक्रांत वीर को उपलब्ध कराए गए साक्ष्य में जग्गा की तस्वीर के साथ दो वीडियो फुटेज भी मुहैया कराया था। इसमें दीपक मिश्रा के साथ जग्गा असलहा लहराते दो वीडियो में दिखाई दे रहा था। वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। एक वीडियो में कोई उसका नाम भी पुकार रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed