फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   It will be easy to go to Chhath Ghat...road is being constructed from Deoria-Kasya route

Deoria News: छठ घाट जाना होगा आसान...देवरिया-कसया मार्ग से बन रही सड़क

Wed, 31 Dec 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 31 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
It will be easy to go to Chhath Ghat...road is being constructed from Deoria-Kasya route
तरकुलवा। नगर पंचायत तरकुलवा की ओर से 20 लाख की लागत से देवरिया-कसया मार्ग से पश्चिम पंचफेड़ा छठ घाट और अंत्येष्टि स्थल तक 300 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क बनने से एक ओर जहां लोगों को अंत्येष्टि स्थल और छठ घाट पर पहुंचने में आसानी होगी तो वहीं दूसरी ओर आसपास के क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज को मंडी तक ले जाने में मदद मिलेगी। इससे उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ में देवरिया-कसया मुख्य मार्ग से दक्षिण-पश्चिम होते हुए पंचफेड़ा छठघाट और अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाली 300 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य काफी अहम है। तरकुलवा, दुबेटोला, मदारीपट्टी, पखन टोला सहित आसपास के लोगों के लिए इस छठ घाट और अंत्येष्टि स्थल तक जाने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं थी। जैसे-तैसे कच्ची और पगडंडी सड़क से लोग यहां तक पहुंचते थे। इसके अलावा आसपास के इलाके के सैकड़ों किसानों को खेतीबारी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली आदि साधनों को भी खेत तक ले जाना कठिन था। इससे लोगों की खेती की लागत बढ़ती थी। स्थानीय किसानों और लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा ने इस सड़क के निर्माण के लिए नगर पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित किया। इसके लिए उन्होंने शासन से धन की मांग की, जिस पर शासन ने 20 लाख रुपये स्वीकृत किया है। इस धनराशि से सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बनने से पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद पति त्रिपाठी, सभासद प्रदीप सिंह, सूरज गुप्ता, सोनू राव, अमर सिंह, संतोष पति त्रिपाठी, अमर यादव, अनिल तिवारी, भोलू मोदनवाल, निर्विकार पति त्रिपाठी, मुक्तिनाथ कुशवाहा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed