फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Investigation found 30 patients of high blood pressure, advice given

Deoria News: जांच में हाई ब्लडप्रेशर के मिले 30 मरीज, दी गई सलाह

Wed, 17 May 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Investigation found 30 patients of high blood pressure, advice given
न्यू कालोनी स्थित पार्क में लोगों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर शहर के तीन स्थानों पर आयोजित हुआ शिविर
विज्ञापन

-उचित खानपान के साथ बीपी की नियमित कराएं जांच : सीएमओ
-सभी स्वास्थ्य स्वस्थ्य केंद्रों पर मनाया गया विश्व हाइपरटेंशन दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के न्यू काॅलोनी स्थित पंडित दीनदयाल पार्क, स्टेडियम व जिला पंचायत परिसर स्थित पार्क में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सुबह टहलने पहुंचे 187 लोगों की जांच की गई और उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए जागरूक किया गया। जांच में हाई ब्लड प्रेशर के 30 मरीज चिह्नित किए गए, उन्हें सलाह दी गई। सीएमओ ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ वेलनेंस सेंटर पर भी विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया गया। विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर जिला पंचायत पार्क में लगाए गए शिविर में डॉ. विनीत युवराज के नेतृत्व में टीम ने 20 पुरुष और नौ महिलाओं की जांच की। इसमें पांच मरीज चिह्नित किए गए। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित शिविर में डॉ. आनंद के नेतृत्व में टीम ने 83 पुरुष और एक महिला की जांच की। इसमें हाइपरटेंशन के 15 मरीज चिह्नित किए गए। जबकि पंडित दीनदयाल पार्क में लगाए गए शिविर में डॉ. संजय गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 58 पुरुष और 16 महिलाओं के ब्लड प्रेशर की जांच की, जिसमें दस मरीज चिह्नित किए गए।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने तीनों स्थानों पर शिविर में मरीजों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हाइपरटेंशन, स्ट्रोक, दिल और किडनी की बीमारी के साथ समय से पहले मौत का कारण भी बन सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को ही मेडिकल भाषा में हाइपरटेंशन कहा जाता है। इसका जोखिम तब बढ़ जाता है जब लोग खराब लाइफस्टाइल जीने लगते हैं। डाइट पर ध्यान नहीं देते, शारीरिक श्रम नहीं करते हैं। वहीं परिवार में इसका इतिहास और तनाव भी इस बीमारी की मुख्य वजह होती है। हाइपरटेंशन बढ़ते मामलों का बड़ा कारण दिनभर मोबाइल के इस्तेमाल और शारीरिक एक्टिविटी की कमी है। कहा कि इसके बचाव के लिए खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही नियमित जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब माह की हर 15 तारीख को पंडित दीनदयाल पार्क और रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल डॉ. आनंद ने कहा कि 35 वर्ष की उम्र के बाद ब्लड प्रेशर औसतन 85 से 135 के बीच रहना चाहिए। इससे अधिक होने पर उपचार लें। नियमित जांच कराएं और खानपार पर विशेष ध्यान दें। व्यायाम कर वजन संतुलित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed