{"_id":"652995634c14d650a9001d12","slug":"investigation-begins-into-viral-audio-of-so-threatening-victim-deoria-news-c-208-1-deo1001-10208-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पीड़ित को धमकाने के एसओ के वायरल ऑडियो की जांच शुरू, 'रगड़ कर जिंदगी खराब कर दूंगा' दी थी यह धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पीड़ित को धमकाने के एसओ के वायरल ऑडियो की जांच शुरू, 'रगड़ कर जिंदगी खराब कर दूंगा' दी थी यह धमकी
Sat, 14 Oct 2023 10:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 10:09 AM IST
सार
महुआडीह थाना बने करीब तीन साल हुए। लोकार्पण के समय स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा था कि यह थाना जिले का सबसे आदर्श थाना बनेगा। लेकिन अपनी कार्यशैली के कारण महुआडीह पुलिस हमेशा कुचर्चा में रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
देवरिया में पीड़ित को फोन पर धमकाने का महुआडीह एसओ के वायरल ऑडियो ने तूल पकड़ लिया है। मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी ने इस प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लिया है। शुक्रवार को मामले की जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन
महुआडीह गांव के रहने वाले निलेश कुमार यादव ने एक व्यक्ति से रुपये लिए हैं। निलेश का कहना है कि उन्होंने उधार लिए रुपये वापस कर दिए, जिससे रुपये लिए थे अब वह ब्याज भी मांग रहा है। नहीं देने पर फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
इस आशय का प्रार्थना पत्र निलेश ने महुआडीह थाना पर देकर मदद मांगी। उसके बाद यहां न्याय न मिलते देख एसपी को भी पत्र सौंप कर गुहार लगाई। इसी बीच एसओ महुआडीह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
उसमें वह पीड़ित को धमकी देते हुए सुने जा रहे हैं कि मैं तुमको पांच दिनों से बुला रहा हूं,... नहीं आ रहे हो तो रगड़ दूंगा...। शुक्रवार को एसपी संकल्प शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। एलआईयू से मामले की जांच शुरू करा दी है। एलआईयू ने पीड़ित निलेश से मामले में जानकारी ली।