{"_id":"610441cb8ebc3e587e4bfdd1","slug":"intercity-exp-stopped-at-bhatni-jn-due-to-tree-fallen-at-track-deoria-news-gkp403831069","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर पेड़ गिरने से भटनी में एक घंटे खड़ी रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर पेड़ गिरने से भटनी में एक घंटे खड़ी रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक पर पेड़ गिरने से भटनी में एक घंटे खड़ी रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन
भटनी (देवरिया)। वाराणसी रेल मार्ग पर पिवकोल रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाने के कारण एक घंटे तक रेल सेवा बाधित रही। जानकारी होने पर रेलकर्मियों ने पेड़ काट कर रेलवे ट्रैक को खाली कराया। इसके बाद रेल सेवाएं बहाल हुईं। इस दौरान भटनी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को एक घंटे तक रोकना पड़ा जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भटनी इलाके में शुक्रवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। तेज हवा से भटनी -वाराणसी रेल खंड पर शाम छह बजे के आसपास पिवकोल स्टेशन के करीब एक पेड़ रेल ट्रैक पर गिर गया जिसके चलते ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर रेलकर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को ट्रैक से हटाया गया। जिसके बाद करीब 7 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इस दौरान भटनी में इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी रही और यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि तेज हवा से एक पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया था। इसके चलते एक घंटे तक रेल ट्रैक बाधित रहा।