फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Inter-state vehicle thief arrested, five bikes recovered

Deoria News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

Thu, 08 Jan 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 08 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Inter-state vehicle thief arrested, five bikes recovered
श्रीरामपुर पुलिस टीम बरामद चोरी की बाइक व पकड़े गए चोर, फोटो पुलिस
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक, पांच मास्टर चाबियां और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुए। पुलिस उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर एसओ डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात सिकटिया अंग्रेजी शराब भट्टी के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका। गाड़ी के कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया बाइक चोरी की है। जांच में बाइक पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी निकली। उसकी निशानदेही पर चार अन्य चोरी की बाइक भी बरामद की गईं।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रकाश कुमार रंजन पुत्र राकेश रंजन निवासी मोती छापर, थाना मैरवा, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। चोरी की बाइकें कुछ बिहार तो कुछ यूपी की हैं। इन मामलों में संबंधित थानों में पहले से अभियोग भी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त था और मास्टर चाबियों व फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देता था। गिरफ्तार अभियुक्त व बरामद वाहनों के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जयराम यादव, विपिन यादव, राघवेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed