फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Inspector Ajay's father raised questions on the investigation

Deoria News: दरोगा अजय के पिता ने जांच पर उठाए सवाल

Tue, 10 Mar 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Inspector Ajay's father raised questions on the investigation
देवरिया। शहर से सटे मुंडाडीह निवासी और बस्ती जिले के परसरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय कुमार गौड़ की मौत को पुलिस भले ही नदी में डूबने से हुई मौत मान रही है, लेकिन उनके पिता रामचंद्र गौड़ इस जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यह जांच रिपोर्ट नहीं बल्कि असल दोषी को बचाने के लिए पुलिस की मनगढ़ंत कहानी है। पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पोस्टमार्टम और डायटम रिपोर्ट में भारी विरोधाभास का दावा करते हुए उच्चस्तरीय जांच की गुहार लगाई है। आरोप है कि ऑन-ड्यूटी लापता हुए पुलिस अधिकारी के शरीर पर चोट के निशान थे, जिन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। दरोगा अजय कुमार गौड़ पांच फरवरी की शाम को ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हो गए थे। तीन दिन बाद आठ फरवरी को छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी में शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में अजय गौड़ के पिता ने दावा किया है कि मोबाइल से ली गई तस्वीरों में मृतक के गले, नाक, होंठ और ठोढी पर गंभीर चोट के निशान थे और एक हाथ भी टूटा हुआ प्रतीत हो रहा था। पिता ने पोस्टमार्टम और डायटम रिपोर्ट में विरोधाभास पर हैरानी जताते हुए लिखा है कि पहले बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के फेफड़ों में नदी का पानी या रेत का कोई अंश नहीं पाया गया, जो आमतौर पर डूबने वाली मौतों में देखा जाता है।

इसके बाद डायटम रिपोर्ट में मौत का कारण ‘डूबना’ बताया जा रहा है। इसीलिए पुलिस की थ्योरी पर संदेह है। चार दिन तक पानी में रहने के बावजूद शव की त्वचा खराब नहीं हुई थी, जो वैज्ञानिक दृष्टि से संदिग्ध है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस के उच्चाधिकारी इस मामले में भ्रामक तथ्य पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed