{"_id":"6495e7abcb7f0c9bdb0bbb74","slug":"inspection-of-passenger-facilities-at-sadar-railway-station-without-holding-150-tickets-deoria-news-c-7-1-217343-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों सुविधाओं का किया निरीक्षण, बिना टिकट 150 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों सुविधाओं का किया निरीक्षण, बिना टिकट 150 पकड़े
विज्ञापन
सदर रेलवे स्टेशन पर सचिच प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार मिश्र ने यात्री सुविधाओ का किया निर
सचिव प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार मिश्र ने सुविधाओं की जानी हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेलवे के अधिकारियों ने यात्री सुविधाओं की जांच की। इस दौरान चलाए गए सघन जांच अभियान में 150 बिना टिकट व अनियमित यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया। इस कार्रवाई से परिसर में हड़कंप मचा रहा।
गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सामान्य यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे चंद्र वीर रमन एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय मिश्र के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी प्रमुख स्टेशनों पर एवं ट्रेनों में टिकट जांच, यात्री सुविधाओं, पेयजल की उपलब्धता की निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को देवरिया सदर स्टेशन पर सचिव प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार मिश्र ने टिकट जांच टीम के साथ मौर्य एक्सप्रेस को भटनी तक एवं वहां से अमरनाथ एक्सप्रेस की जांच करते हुए पुन: यहां पहुंचे । उन्होंने प्लेटफार्म पर विशेष रूप से जनरल कोच के पास स्थित वाटर बूथ एवं टोटी, पेयजल की उपलब्धता आदि की जांच की। बुकिंग काउंटर पर भीड़, लाइन मैनेजमेंट तथा सहयोग काउंटर से लगातार गाड़ियों को सही सूचना, उद्घोषणा करने का निर्देश कर्मचारियों को दिया। इस दौरान रेलवे की ओर से ट्रेन आने पर स्काउट गाइड एवं रेल कर्मचारियों ने जनरल एवं स्लीपर के कोचों पर जाकर यात्रियों को निशुल्क पानी पिलाया और उनके बोतलों में पानी भी भरा गया। साथ ही सघन टिकट जांच अभियान में जांच टीम ने 150 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों से जुर्माने के रूप में लगभग रुपये एक लाख वसूले। मौर्य एक्सप्रेस में अनेक बिना वर्दी वाले पुलिस कर्मियों को भी चेतावनी दी गई। वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान आशुतोष शाही टीटीई, राजेश तिवारी, पीके शुक्ला, संजीत टीटीई, संदीप, वाणिज्य अधीक्षक और राजाराम आदि मौजूद थे।