{"_id":"64ce9c33aba6f6ac4602aa84","slug":"innocent-dead-body-removed-from-grave-postmortem-will-be-done-deoria-news-c-208-1-deo1001-3328-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कब्र से निकाला गया मासूम का शव, होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कब्र से निकाला गया मासूम का शव, होगा पोस्टमार्टम
Sun, 06 Aug 2023 02:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले में सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ठेंगवल तिवारी गांव में दस दिन पहले पिकअप की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई थी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफना दिया थे। इस मामले में पिता ने बृहस्पतिवार की शाम को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। इस पर पुलिस को पता चला कि शव को दफनाया जा चुका है। इसके कारण केस दर्ज नहीं हो सका। यह देख पिता ने जिलाधिकारी को शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दिया। डीएम के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवली थाना क्षेत्र के ठेंगवल तिवारी गांव निवासी सतेंद्र कुशवाहा का मासूम बेटा दिव्यांशु (ढाई वर्ष) 27 जुलाई की सुबह करीब 5:30 बजे अपनी बहन के साथ खेल रहा था। इसी बीच भागलपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार एक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घर के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने शव को दफना दिया। सदमे आए पिता जब बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने की बात कही तो पुलिस ने पोस्टमार्टम न होने पर केस दर्ज करने से इंकार कर दिया। इस पर मासूम के पिता ने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह से गुहार लगाई। डीएम के आदेश पर तहसीलदार मिश्री लाल चौहान के नेतृत्व में कोतवाल गोपाल पांडेय ने शनिवार की शाम को नदावर घाट पहुंचे। उन्होंने दफनाए गए मासूम के शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। तहसीलदार मिश्री लाल चौहान ने बताया कि दस दिन पूर्व ठेंगवल तिवारी गांव के एक मासूम की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पिता की मांग पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जबकि कोतवाल ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है।