फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Injury mark on the back of a young man going viral on Facebook

Deoria News: फेसबुक पर वायरल हो रहा युवक की पीठ पर चोट का निशान

Mon, 17 Jul 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Injury mark on the back of a young man going viral on Facebook
गड़ेर चौराहे पर हुए एक विवाद में थाने लाई थी पुलिस, एक माह पूर्व जमानत पर बाहर आया है युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव निवासी एक युवक का फेसबुक पर पीठ पर चोट के निशान का फोटो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस पर मारने-पीटने का आरोप लगाया गया है। हालांकि चार दिन पूर्व चौराहे पर युवक का एक व्यक्ति से मारपीट होना बताया जा रहा है। वह एक माह पूर्व जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया है।

सोशल मीडिया पर सोनू सिंह, रामजीत सिंह के आईडी से एक शख्स का फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें उसके पीठ पर चोट के गहरे निशान दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में युवक की रात में थाने में पिटाई किए जाने से समाज में आक्रोश का माहौल और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने को लेकर बैठक किए जाने की बात लिखी गई है। गड़ेर निवासी व्यक्ति का 13 जुलाई को चौराहे पर गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया था। जिसमें पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मारपीट के मामले में तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया था। हालांकि एक शख्स करीब एक वर्ष पूर्व एक मामले में जेल में बंद था। जो करीब छह माह पूर्व जमानत पर बाहर आया है। फेसबुक पर वायरल हो रहा पोस्ट चर्चा में है। भलुअनी एसआई वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि लगाया जा रहा आरोप निराधार है। ऐसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed