{"_id":"65d108785913d925b5073e64","slug":"injured-nadeem-screaming-in-his-sleep-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-119563-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नींद में चीख रहा घायल नदीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नींद में चीख रहा घायल नदीम
विज्ञापन
भैया मुझे किसी तरह बचा लो, वो लोग मुझे मार डालेंगे
-पिटाई कर गंडक नदी में फेंके जाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को बृहस्पतिवार की शाम घर से बुलाकर कुछ मनबढ़ युवकों ने चनुकीघाट पुल पर बेरहमी से पिटाई कर गंडक नदी में फेंक दिया। लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। परिजनों के मुताबिक घटना के बाद से नदीम सहमा हुआ है। शुक्रवार कि रात नींद में वह चीख रहा था। भैया मुझे बचालो, नहीं तो वो लोग मुझे मार डालेंगे। उधर पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया।
लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी नदीम अहमद पुत्र अफजाल अहमद को कुछ मनबढ़ युवक गांव से बुलाकर साथ ले गए। पुल पर बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। इसके बाद उसे गंडक नदी में फेंक फरार हो गए। बृहस्पतिवार की रात तकरीबन नौ बजे के करीब नदी तट पर अचेत अवस्था में मिला। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजन लोगों की मदद से सीएचसी लार लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उपचार किया।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को उसी रात दबोच लिया। इधर दो दिन बाद भी मनबढ़ों की पिटाई से घायल नदीम सहमा हुआ है। वह दो बार अचेत हो गया। परिजनों ने पुनः उपचार कराया। शुक्रवार की रात नींद में चीखते हुए बोल रहा था, भैया मुझे बचा लो, वरना वो लोग मुझे मार डालेंगे। घटना के बाद से परिजन भी सहमे हुए हैं। दो दिन बीतने के बाद भी मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
नदीम को सदमा लगा है। वह घटना के बाद से बहुत भयभीत है। यहां भी चीख रहा था। कुछ दिनों में सामान्य हो जाएगा।
-डाॅ. अवनींद्र प्रताप सिंह, सीएचसी लार
-- -- -- -- -
तहरीर मिली है। मामला संज्ञान में है। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश एसएचओ लार को दे दिया गया है। कार्रवाई की जाएगी
-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर