{"_id":"64cd4c09d3c678b048090dc7","slug":"injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-3189-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
Sat, 05 Aug 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के पैना गांव निवासी अर्जुन (58) की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 26 जुलाई को बाइक से सामान खरीदने गांव स्थित चौराहे पर जा रहे थे। इसी बीच एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। अर्जुन की मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया।
अर्जुन चौरसिया पैना पूरब पट्टी स्थित चौराहे पर जा रहे थे। परिजनों के अनुसार वह अभी चौराहे पर पहुंचे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए थे। दो दिन पूर्व चिकित्सकों ने हालत में सुधार देख उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था, लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत बिगड़ जाने से उनकी मौत हो गई। अर्जुन के मौत की जानकारी होने पर पत्नी इंदू देवी और पुत्र सोनू, अभिमन्यु, अजय का रो-रो कर बुरा हाल था। प्रभारी थानाध्यक्ष सदानंद यादव ने बताया कि सड़क हादसे का केस दर्ज किया गया है।