{"_id":"6161e0758ebc3e6c4f2084fb","slug":"injured-accident-died-in-medical-college-salempur-news-gkp4123590177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत
विज्ञापन

सलेमपुर। मझौलीराज के भगड़ा भवानी मंदिर के समीप हादसे में घायल महिला की शुक्रवार रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मझौलीराज के भगड़ा भवानी वार्ड नम्बर एक पश्चिम हरिजन बस्ती निवासी रविंद्र गुप्ता की पत्नी घुरिया देवी (50) शुक्रवार को सुबह 9 बजे अपने बेटे के लिए प्राथमिक स्वास्थ्यकेंद्र मझौलीराज दवा लेने जा रही थी। वह अभी स्वास्थ्य केंद्र के मोड़ पर पहुंचने ही वाली थी तब तक पिछे से आ रहे किसी वाहन से ने टक्कर मार दिया। जिससे वह वहीं अचेत हो गिर गई। वहां मौजूद लोगों ने सीएचसी सलेमपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने जिला चिकित्सालय, उसके बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार रात में इलाज के दौरान मौत हो गई।