{"_id":"6a08b6cc94fdb2299903c577","slug":"infant-killed-aunt-injured-in-tractor-trolley-collision-deoria-news-c-208-1-deo1019-182057-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पल भर में उजड़ा घर: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छीनी मासूम की जान, मौसी अस्पताल में भर्ती- देवरिया की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल भर में उजड़ा घर: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छीनी मासूम की जान, मौसी अस्पताल में भर्ती- देवरिया की घटना
Sat, 16 May 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 16 May 2026 11:56 PM IST
सार
प्रियांशु को बुखार होने पर शनिवार को उसकी मौसी निराशा कुमारी (19) साइकिल से लेकर भटनी दवा कराने गई थी। भटनी से निराशा बच्चे को लेकर सिसई बंजरिया मार्ग पर सिसई ढाले के पास पहुंची थी कि ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल में टक्कर मार दी। दोनों साइकिल सहित सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala digital
विस्तार
सिसई ढाले के पास शनिवार की देर शाम को ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से साइकिल सवार पांच वर्षीय मासूम और उसकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को नजदीक के अस्पताल भेजवाया। जहां मासूम को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मौसी को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली मौके पर छोड़कर चालक भाग गया।
भाटपार रानी थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू गांव निवासी मुलायम विश्वकर्मा की शादी खुखुंदू क्षेत्र के करकटही परसिया गांव निवासी ज्योति विश्वकर्मा के साथ हुई है। जयोति पांच वर्षीय बेटे प्रियांशु विश्वकर्मा और तीन वर्षीय बेटी स्नेहा को लेकर मायके आई थी।
विज्ञापन
भाटपार रानी थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू गांव निवासी मुलायम विश्वकर्मा की शादी खुखुंदू क्षेत्र के करकटही परसिया गांव निवासी ज्योति विश्वकर्मा के साथ हुई है। जयोति पांच वर्षीय बेटे प्रियांशु विश्वकर्मा और तीन वर्षीय बेटी स्नेहा को लेकर मायके आई थी।
विज्ञापन
प्रियांशु को बुखार होने पर शनिवार को उसकी मौसी निराशा कुमारी (19) साइकिल से लेकर भटनी दवा कराने गई थी। भटनी से निराशा बच्चे को लेकर सिसई बंजरिया मार्ग पर सिसई ढाले के पास पहुंची थी कि ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल में टक्कर मार दी। दोनों साइकिल सहित सड़क पर गिर गए।
निराशा छिटककर सड़क की पटरी के तरफ चली गई, जबकि मासूम को ट्रैक्टर-ट्राॅली कुचलते हुए आग निकल गया। लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली का पीछा किया तो चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। प्रियांशु माता-पिता का इकलौता बेटा था। प्रभारी थानेदार जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।