{"_id":"67cdef9200f7358f310b4985","slug":"industry-trade-board-held-a-meeting-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-148934-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उद्योग व्यापार मंडल ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उद्योग व्यापार मंडल ने की बैठक
Mon, 03 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 03 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से संबंधित जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला इकाई की बैठक रविवार को कोऑपरेटिव बैंक सभागार में हुई। इसमें लखनऊ में होने वाली प्रांतीय कमेटी के शपथ ग्रहण समारोह एवं विशाल व्यापारी महाकुंभ में अधिक संख्या में पहुंचने की रणनीति बनी। मौके पर व्यापार मंडल बरहज के तहसील अध्यक्ष संजय वर्मा एवं महामंत्री राम प्रकाश चौहान को बनाया गया।
पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि अधिक से अधिक व्यापारियों को शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी महाकुंभ में जाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करा लें। समारोह के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय मंत्रीगण एवं उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ मंत्री होंगे।
जिले के समस्त तहसील, नगर एवं कस्बों के व्यापारी अपने-अपने रिजर्व बसों एवं अन्य साधनों से वहां जाएंगे।