{"_id":"68dae0fbf82ef1e93601b253","slug":"increased-traffic-route-diversions-deoria-news-c-208-1-deo1009-164458-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बढ़ी चहल-पहल, रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बढ़ी चहल-पहल, रूट डायवर्जन
Tue, 30 Sep 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर मेले की शक्ल में तब्दील हो गया। भीड़ को देखने हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर दिया। इसके चलते गोरखपुर, देवरिया, कसया, रुद्रपुर से आने वाले वाहनों को शहर के बाहर से निकाला जा रहा है। मूर्ति विसर्जन तक रूट डायवर्जन रहेगा।
इसके लिए कोतवाली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस के अलावा अतिरिक्त 25 पुलिसकर्मी और होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। देवी पंडालों में सोमवार को शाम ढलने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी।
शाम करीब सात बजे अचानक सिविल लाइंस, मालवीय रोड, कोतवाली रोड, मेडिकल कॉलेज रोड, सीसी रोड, हनुमान मंदिर रोड, राघव नगर में मेला देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोरखपुर से आने वाले चार पहिया वाहनों को पुरवा चौराहा से डायवर्ड कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कसया की तरफ से आने वाले वाहनों को सलेमपुर या रुद्रपुर की ओर जाने के लिए रघवापुर से सोनूघाट, सलेमपुर से आने वाले वाहनों को सोनूघाट से रघवापुर होते हुए पुरवा चौराहा होते हुए गोरखपुर, वहीं रुद्रपुर मोड़ से कतरारी चौराहा और अमेठी होते हुए खरोबार होते हुए गौरी बाजार वाहन निकल रहे हैं।
सीओ ट्रैफिक संजय रेड्डी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन तक यह रूट डायवर्जन रहेगा। अगर दिन में भीड़ कम रहेगी तो शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री होगी, नहीं तो दोपहर तीन बजे से रूट डायवर्जन प्रस्तावित है।म