फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Increased crowd of patients in pathology, people are facing difficulty in giving blood samples

Deoria News: पैथोलॉजी में मरीजों की बढ़ी भीड़, ब्लड सैंपल देने में करनी पड़ रही मशक्कत

Sun, 22 Dec 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Increased crowd of patients in pathology, people are facing difficulty in giving blood samples
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में ब्लड जांच कराने के लिए मरीजों को मशक्कत करनी पड़ रही है। ब्लड कलेक्शन कक्ष को नया स्वरूप देने के लिए चल रहे कार्य की वजह से शनिवार को गेट के पास कंप्यूटर से काम किया गया। इससे मरीजों को परेशानी हुई। वहीं पैथोलॉजी जांच रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नई व्यवस्था से परेशानी हो रही है। भीड़ होने से मरीजों की लंबी कतार लगी रही, जिससे उन्हें देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। बगल से आगे जाने को लेकर मरीजों व तीमारदारों में नोकझाेंक भी हुई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ब्लड सैंपल कलेक्शन कक्ष को नया स्वरूप देने का कार्य किया जा रहा है। यहां बार कोड व रिपोर्ट के लिए अलग-अलग केबिन बनाए जा रहा है। शनिवार को मरीजों की भीड़ रही। गेट के पास एक टेबल पर दो कंप्यूटर रखकर किसी तरह कार्य किया गया। एक से बार कोड व शीशी दी जा रही थी, जबकि दूसरे कंप्यूटर से रिपोर्ट दी जा रही थी। जगह कम होने के कारण दिक्कत हो रही थी। यहां भी मरीजों की लंबी कतार रही। सुरक्षा कर्मी को भीड़ सहेजने में परेशानी हो रही थी, जबकि मरीजों को देर तक इंतजार करना पड़ा। उधर शनिवार को पैथालाजी जांच के रजिस्ट्रेशन के लिए नई व्यवस्था के तहत खोले गए दोनों काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। सुबह नौ बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो गई। साढ़े दस बजे तक लाइन लंबी हो गई। मरीजों को करीब एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कतार में खड़े लोग परेशान हो रहे थे। इसी बीच बगल से पहले काउंटर पर पहुंचे का कुछ लोगों ने प्रयास किया, इसे लेकर मरीजों और तीमारदारों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed