फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Increased concern among farmers due to blight disease in paddy crops

Deoria News: किसानों की बढ़ी चिंता धान की फसलों में लगा झुलसा रोग

Thu, 25 Jul 2024 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Increased concern among farmers due to blight disease in paddy crops
-बारिश नहीं होने से खेतों में पड़ी दरार, इंजन से खेत की सिंचाई कर रहे किसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बारिश नहीं होने से खेतों में दरार पड़ गई है। वहीं तेज धूप और शुष्क हवाओं के चलते धान की फसलों में झुलसा रोग लग गया है। किसान बारिश का इंतजार करते-करते अब पंपिंग सेट चला कर फसल बचाने में लगे हैं।

क्षेत्र के किसानों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीज गिराने के समय अधिक तापमान होने से नर्सरी तैयार करने में किसानों को दुगुना रुपया खर्च करना पड़ा। अब बारिश नहीं होने से धान की फसल में झुलसा रोग पकड़ने लगा है। धान की पत्तियां लाल होने लगी हैं। पौधों का विकास नहीं हो रहा है। किसान बारिश का इंतजार करते-करते अब पंपिंग सेट से पानी चलाने को मजबूर हो गए हैं। किसान अब पंपिंग सेट से खेत की सिंचाई कर पौधों को बचाने लगा है। बारिश नहीं होने से धान की फसल तैयार करने में किसान की लागत अधिक लगेगी। आय से अधिक खर्च हो रहा है। खेतों में अधिक धूप के चलते दरार पड़ गई है।
विज्ञापन



----
बारिश होने या पंपिंग सेट से सिंचाई करने के दौरान किसान भाई कैल्शियम का छिड़काव करें, ताकि पौधों में लगा झुलसा रोग समाप्त हो सके वही पौधों का विकास भी होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कृषि वैज्ञानिक रजनीश श्रीवासतव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed