{"_id":"694d7e3c8200b9a291021f6f","slug":"increased-capacity-of-power-substation-relief-to-120-villages-deoria-news-c-208-1-deo1036-170959-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विद्युत उपकेंद्र की बढ़ी क्षमता, 120 गांवों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विद्युत उपकेंद्र की बढ़ी क्षमता, 120 गांवों को राहत
Thu, 25 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। बघौचघाट स्थित विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट पर बृहस्पतिवार को 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफाॅर्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया।
इससे पूर्व उपकेंद्र पर पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगा था जो लंबे समय से ओवरलोड की स्थिति में चल रहा था। उपकेंद्र की क्षमता बढ़ने से 120 गांव के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
बढ़ते विद्युत लोड के कारण उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। एसडीओ कौशल कुमार ने बताया कि 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर चालू हो जाने से आगामी गर्मियों में पांचों फीडरों पर जुड़े उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध रहेगी। संवाद