{"_id":"5d59950c8ebc3e897266c9a2","slug":"incident-deoria-news-gkp318088319","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रहे युवक की फुटब्रिज से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल जा रहे युवक की फुटब्रिज से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल जा रहे युवक की फुट ओवरब्रिज से गिरकर मौत
सदर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज से उतरते वक्त हुई घटना
पत्नी और बच्चे के सामने निकल गई जान, भोर में हुआ हादसा
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र के मसवानपुर निवासी थे ब्रजभूषण
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल आए युवक की सदर रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज से गिरकर मौत हो गई। हादसा रविवार की भोर का है। बारिश में पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। इसकी खबर मिलते ही घरवालों और रिश्तेदारों की भीड़ स्टेशन पर जुुट गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर निवासी ब्रजभूषण गुप्ता (32) की शादी शहर के लकड़ी हट्टा निवासी ओमप्रकाश गुप्ता के घर हुई थी। भोर में वह ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस से पत्नी और बच्चे को लेकर प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर उतरा। उस समय बारिश हो रही थी। स्टेशन से बाहर जाने के लिए वह फुट ओवरब्रिज से उतर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया। वह सीढ़ियों से लुढ़कते हुए नीचे आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पत्नी और बच्चे रोने-चिल्लाने लगे। यात्री युवक को उठाकर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लाए। जीआरपी की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी शालिनी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया था। खबर मिलते ही कानपुर से युवक के भाई, पिता और जानने वाले देवरिया पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को कानपुर लेकर चले गए। जीआरपी इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने बताया कि पैर फिसलने के कारण युवक फुट ओवरब्रिज से गिर गया। सिर में चोट लगने से मौत हो गई।
इनसेट
ससुराल से 200 मीटर दूर निकल गया प्राण
देवरिया। ब्रजभूषण गुप्ता अपने बच्चे और पत्नी को लेकर ससुराल के लिए चला। ट्रेन में सफर के दौरान ससुराल वालों से मोबाइल पर कई बार बात हुई। ट्रेन तय समय से कुछ देर विलंब से स्टेशन पर पहुंची। उस समय भी शालिनी घर पर फोन कर आने की सूचना दी। ससुराल वाले दामाद और बेटी के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन दामाद के मौत की खबर पहुंची। ससुराल में चीख-पुकार मच गई। मनहूस खबर ने खुशी के माहौल को गम में बदल दिया। हृदयविदारक घटना से हर कोई दुखी है।