{"_id":"5745ef8d4f1c1b0420691e21","slug":"in-the-mdm-opposed-summer-performed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मावकाश में एमडीएम का विरोध, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मावकाश में एमडीएम का विरोध, प्रदर्शन किया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 26 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
एमडीएम को लेकर जूनियर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्मावकाश में मध्याह्न भोजन बनाने का शिक्षक विरोध कर रहे हैं। बुधवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर इसे बंद करने की मांग की।
संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सत्र परिवर्तन के बाद बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं। प्रदेश की भौगोलिक स्थितियां भिन्न हैं। झांसी, चित्रकूट, कानपुर, इलाहाबाद, विंध्याचल, वाराणसी, गोरखपुर और आजमगढ़ आदि मंडलाें का तापमान अधिक है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का तापमान भी कम नहीं है। ऐसे में गरीब लोगों के बच्चे नहीं आ पा रहे हैं। यदि वे गर्मी में आएंगे-जाएंगे तो बीमार हो जाएंगे। इसके साथ ही परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की तरह अन्य छुट्टी नहीं मिलती है। इसलिए यह अव्यवहारिक है।
उनका कहना था कि शिक्षकों को इस कार्य से मुक्त रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में हीरालाल वर्मा, सुदर्शन कुशवाहा, श्यामदेव यादव, कृपा नारायण सिंह, शिव यादव, नरेंद्र सिंह, अशरफ अली खां, अमरनाथ प्रसाद, अशफाक अहमद, आनंद श्रीवास्तव,लक्ष्मण प्रसाद समेत तमाम शिक्षक शामिल रहे।